श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमृतपाल का करीबी गनमैन गिरफ्तार

Tejinder-Singh-Gill-1

अमृतपाल के बेहद करीबी और राजदार  गनमैन तेंजिदर सिंह गिल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमृतपाल इस समय देश विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. पंजाब सहित कई राज्यों की सरकार अमृतपाल को दबोचने के लिए पूरी जान लगा रही है. इसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी गनमैन, जिसका नाम तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरख बाबा है, को गिरफ्तार किया है. वहीं हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अपने घर में अमृतपाल को शरण देने वाली महिला, जिसका नाम बलजीत कौर को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा है.

अमृतपाल के पुलिस के हाथ से निकल जाने को लेकर हाई कोर्ट ने भी पुलिस और सरकार को बुरी तरह से फटकार लगाई थी. जिसके बाद सरकार और पुलिस अपने ऊपर लगे इस दाग को धोने का प्रयास कर रहे हैं. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का गिरफ्तार हुआ करीबी तेजिंदर गिल लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के मंगेवाल गांव का रहने वाला है. पुलिस को इससे अमृतपाल के बारे में काफी सारे सुराग मिलने की उम्मीद है. इसके मोबाइल से कई वीडियो भी मिले हैं.पुलिस का दावा है कि अमृतपाल के कई करीबियों पर पुलिस शिंकजा कसने की तैयारी में है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज