Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘दोषी हो तो भी घर नहीं…’

Supreme Court on bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बुलडोजर एक्शन पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा अगर कोई व्यक्ति आरोपी है तो इसका मतलब ये नहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
Supreme Court on bulldozer Action

Supreme Court on bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बुलडोजर एक्शन पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा अगर कोई व्यक्ति आरोपी है तो इसका मतलब ये नहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

गंभीर अपराधों के आरोपियों के घरों पर अधिकारियों द्वारा अक्सर की जाने वाली बुलडोजर एक्शन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि यदि व्यक्ति दोषी भी हो तो भी संपत्ति को ध्वस्त नहीं किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर बने अवैध ढाचों को सरंक्षण नहीं दिया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या किसी के आरोपी होने पर उसका घर गिराया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश तय करने का प्रस्ताव रखता है।

ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 1 घायल

इस याचिका की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा, “भले ही वह दोषी हो, फिर भी कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है।”

पीठ ने कहा, “हम अखिल भारतीय आधार पर कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित करने का प्रस्ताव करते हैं ताकि उठाए गए मुद्दों पर चिंताओं का ध्यान रखा जा सके।”

कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर एक्शन केवल तभी किया जा सकता है जब संरचना अवैध हो। न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने पूछा कि ऐसे मामलों से बचने के लिए निर्देश क्यों नहीं पारित किए जा सकते।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने माधवी पर लगाया बड़ा आरोप, सेबी में रहते हुए ICICI से लिया वेतन

न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने कहा, “पहले नोटिस, जवाब देने का समय, कानूनी उपाय तलाशने का समय और फिर ध्वस्तीकरण।”

पिछले कई वर्षों में कई राज्य सरकारों ने गंभीर अपराधों से जुड़े कई लोगों के घरों को ध्वस्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर निर्धारित की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग