Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कार-ओ-बार में हो सकती है जेल

देश की राजधानी दिल्ली में अभी शराब कांड के कारण मनीष सिसोदिया पर गाज गिरी थी, जिससे दिल्ली की राजनीति में बड़ा भूचाल सा आ गया था, लेकिन शराब केवल नेता, मंत्रियों पर ही भारी नहीं है बल्कि इसकी मार तो आम आदमी पर भी पड़ रही है.

एक आंकड़ा आया है जिसमें ये बताया गया है कि पिछले तीन सालों में जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2022 तक दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम शराब पीने के आरोप में करीब 82 हजार से ज्यादा लोगों का चालान किया, वहीं करीब 75 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया ये आंकड़े चौकाते भी है और बड़े खतरे से बचने की एक चेतावनी भी देते है.इन आंकड़ों का खुलासा एक आरटीआई के जवाब में हुआ है. इन आंकड़ों से इतना तो साफ है कि दिल्ली शराब पीने की शौकीन तो है लेकिन अनुशासित बिल्कुल भी नहीं है.

हाल की दिल्ली की सरकारों ने भी शराब प्रेमियों के हित के कदम उठाए है, दिल्ली में ठेकों की संख्या भी लगातार बढ़ी है, वहीं कुछ दिन पहले तक दिल्ली में एक के साथ एक शराब की बोतल फ्री वाली स्कीम भी जोरो पर थी, वैसे भी दिल्ली में शराब के रेट दिल्ली से सटे हुए राज्य उत्तर प्रदेश से बहुत ही कम है और इसलिए दिल्ली से उत्तर प्रदेश में शराब की तस्करी भी होती है. अब तो ऐसा लग रहा है कि दिल्ली का ज़िक्र जब भी होगा तब शराब का जिक्र भी जरूर होगा.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही