श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

नए संसद भवन में ‘श्रेष्ठ भारत’ की खुशबू है: राष्ट्रपति मुर्मू

President Droupadi Murmu | New Parliament building | fragrance of Shrestha Bharat | SHRESHTH B HARAT |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि नए संसद भवन में श्रेष्ठ भारत की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछला साल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा है।

नए संसद भवन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति का यह पहला संबोधन था। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण अमृत काल की शुरुआत में किया गया था। जो कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का काल है।

राष्ट्रपति ने कहा नए संसद भवन में श्रेष्ठ भारत की खुशबू है और यह भारत की संस्कृति और सभ्यता की महिमा को दर्शाता है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं का सम्मान करने की प्रतिज्ञा है।

संसद का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ और यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी सत्र होगा क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है। बजट सत्र से पहले शीतकालीन सत्र के दौरान नियमों के उल्लंघन के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी