Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 31 प्रत्याशी किए घोषित, सपा कांग्रेस के गठबंधन में तकरार   

AKHILESH YADAV | RAHUL GANDHI | SAMAJ VADI PARTY | CONGRES | INDIA | ALLIANCE | SHRESHTH BHARAT

यूपी में सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 31 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इससे पहले गठबंधन के लिए कांग्रेस ने यूपी में सपा से 14 सीट मांगे थी, उन 17 सीटों में वाराणसी, अमरोहा व बागपत भी शामिल थे। लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने वाराणसी, अमरोहा व बागपत से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसके बाद INDIA को झटका लगते हुए दिख रहा है। सीट शेयर को लेकर दोनों पार्टियो के बीच अनबन साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच यूपी में गठबंधन नहीं होने वाला है।

पिछले कई दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बात चल रही थी। उसी बीच कांग्रेस ने मुरादाबाद, बिजनौर और बलिया की सीटो पर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन सपा इन सभी सीटो को देना नही चाहती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का निमंत्रण तो स्वीकार किया था । लेकिन अपनी घोषणा के अनुसार वह रायबरेली या अमेठी में इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। अखिलेश ने सोमवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि सीटों का बंटवारा फाइनल होने से पहले वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही उन 17 सीटों की सूची भी कांग्रेस नेतृत्व को भेज दी गई थी। जो सीटें सपा ने कांग्रेस से मांगी थीं।

सपा ने आने वाले लोकसभा चुनाव की पांच लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की जगह पार्टी ने शिवपाल यादव को मैदान में उतारा है। सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लोकसभा सीट वाराणसी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दे दिया है। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद सपा ने बदायूं में अपनी रणनीति को बदलते हुए अनुभवी नेता शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। 

पहले यहां से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था। कैराना से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन, बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह से सपा के अब तक 31 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग