Ghazipur Landfill fire: पूर्वी दिल्ली का गाज़ीपुर लैंडफिल एक बार फिर से चर्चा में है। चर्चा की वजह है रविवार को कूड़े में देर रात आग लग गई, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह गाज़ीपुर लैंडफिल कुतुब मीनार से भी ऊंचा है! जी हां, साल 2019 में गाज़ीपुर लैंडफिल की स्थल से ऊंचाई 65 मीटर थी जो कुतुब मीनार से केवल 8 मीटर कम थी। साल 2022 के एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि 31 दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल स्थान को खाली कर दिया जाएगा, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसे खाली करने की बजाय यहां पर और भी कचरा डाला जा रहा है।

अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और साथ ही उन्होंने कहा कि इस इलाके में लोगों को काफी असुविधाएं हो रही हैं। आम आदमी पार्टी अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।
.@AamAadmiParty शासित @MCD_Delhi की अपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।@OberoiShelly – @AapKaGopalRai जवाब दें। https://t.co/alXQnj6K3s
— Praveen Shankar Kapoor (@praveenskapoor) April 21, 2024
सियासत अपनी जगह पर है, लेकिन आम लोगों का वहां पर रहना बहुत मुश्किल हो रहा है। कचरे के ढेर से धुआं निकल रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सबसे बड़ी मुसीबत है आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत। यहां रहने वाले लोग सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: एक स्थानीय निवासी ने बताया, "…लोग परेशान हैं। बात करने में भी परेशानी हो रही है क्योंकि प्रदूषण काफी ज्यादा है… कल सुबह से यहां आग लगी हुई है… प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं है। हमारी प्रशासन से ये गुजारिश है कि इस बारे में विचार करें क्योंकि हमें इसकी वजह से… https://t.co/gBVqMBCX6S pic.twitter.com/rvtUfJ6Ct5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
साल 2022 में गाज़ीपुर लैंडफिल में आग लगने की तीन घटनाएं हुई। 28 मार्च को आग लगी जिसको बुझाने में करीब 50 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।