श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Delhi-NCR में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली भीषण गर्मी से निजात

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के वक्त धूल से भरी आंधी चल सकती है। जबकि तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है...
Delhi NCR Weather Update IMD ALERT

Delhi-NCR Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से लोगा का हाल बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है। इसी बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। अब लोगों को उम्मीद है कि मौसम ठंडा रहे और झमाझम बारिश हो जाए। मौसम विभाग की भविष्याणी के अनुसार गुरुवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को तापमान में कमी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुरुवार के बाद लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए (Delhi-NCR Weather Update) रहेंगे। शाम के वक्त धूल से भरी आंधी चल सकती है। जबकि तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, खारिज हुई अंतरिम जमानत याचिका

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कल और परसों भी गर्म हवा और लू चलने के आसार जताए हैं। प्रदेश में बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा। लखनऊ आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो दिन बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 5 और 6 जून को बारिश हो सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी