Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs IRE T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, आयरलैंड को चटाई धूल

T20 World Cup 2024 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में आज आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12.2 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
IND vs IRE T20 World Cup 2024

IND vs IRE Live Score: T20 World Cup 2024 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में आज आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 16 ओवरों में 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। 97 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12.2 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम के लिए रोहित शर्मा ने 52 रन व ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाए।

96 पर ऑलआउट हुई आयरलैंड की टीम

पहले बल्लेबाजी करने आई आयरलैंड शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने 7 रन के स्कोर पर अपने कप्तान स्टर्लिंग का विकेट खो दिया। स्टर्लिंग को अर्शदीप ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय गेंदबाजों को आगे कोई भी आयरलैंड का बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका। एंड्रयू बालबर्नी अर्शदीप का दूसरा शिकार बनें। लोरकन टकर को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। पारी के 10 ओवरों के भीतर ही आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गयी।

भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दी। अर्शदीप सिंह ने विश्व कप में शानदार शुरूआत की है। अर्शदीप ने टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए किफायती गेंदबाजी की। बुमराह ने एक बार फिर से घातक गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटके। हर्दिक पंड्या ने टीम के लिए तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल को भी एक विकेट मिला।

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

97 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही। विराट कोहली 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आए, उन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रोहित शर्मा ने टीम के लिए सर्वाधिक 52 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन गए। उन्होंने टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत ने वार्म अप मैच की फॉर्म बरकरार रखी, उन्होंने टीम के लिए 36 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। सूर्य कुमार यादव सस्ते में आउट हुए, उन्होंने टीम के लिए 2 रन बनाए।

आयरलैंड के गेंदबाज नहीं छोड़ पाए असर

आयरलैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं छोड़ सके। मार्क आदिर और व्हाइट के अलावा किसी भी आयरलैंड के गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग