Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, खारिज हुई अंतरिम जमानत याचिका

शराब घोटाला मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार 5 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है...
supreme-court-refuses-to-grant-interim-bail-to-arvind-kejriwal-delhi-excise-policy-case

Arvind Kejriwal Interim Bail Reject: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ‘आप’ संयोजक को शराब घोटाला मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार 5 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

मेडिकल ग्राउंड के आधार पर थी जमानत की मांग

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर अंतरिम जमानत बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी हेल्थ ठीक नहीं है। ED की ओर से ASG एसवी राजू ने इसका विरोध किया था। ED की ओर से उस समय बताया गया था कि वह मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मांग रहे हैं, जबकि पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

2 जून को किया था सरेंडर

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 1 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं, कोर्ट ने उन्हें 2 जून को सरेंडर करने को कहा था।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के लिए CMP बनेगा सबसे बड़ी फांस

खराब सेहत का दिया था हवाला

मालूम हो कि सरेंडर की डेट नजदीक आने से पहले केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और अंतरिम जमानत को एक सप्ताह बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया गया था। मगर कोर्ट ने उनकी अपील अस्वीकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अब उन्हें 19 जून को 3 बजे वैकेशन जज के सामने पेश किया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग