श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद; 4 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायल जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
IED Blast In Bijapur| shreshth bharat

IED Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हैं। घायल जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में CRPF, कोबरा, CAF, DRG, और STF के जवानों की टीमों को इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जवानों की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन से वापस लौटते वक्त नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हो गए (IED Blast In Bijapur)।

पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हैं। जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया जाएगा।

IED Blast In Bijapur: चल रहा सर्च ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। बस्तर में पिछले 6 महीनें में 100 से ज्यादा नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया है। नक्सलियों के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई के बीच अब बीजापुर में नक्सलियों ने ये बलास्ट को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जंगलों में आईईडी दबाकर रखा था, जब जवान वहां से गुजरे तो बम ब्लास्ट हो गया।

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी