Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Naxalite encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के वंडोली गांव के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कई सामान बरामद हुए हैं। उनके पास से एके 47 समेत कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं...
Naxalite encounter

Naxalite encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के वंडोली गांव के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और कई सामान बरामद हुए हैं। उनके पास से एके 47 समेत कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही इस मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें, बुधवार सुबह 10 बजे गढ़चिरौली से एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जिसमें कई टीमों को छत्तीसगढ़ सीमा के पास वंडोली गांव में भेजा गया था। सूचना मिली थी कि गांव के पास 12-15 नक्सली डेरा जमाए हुए हैं। दोपहर में भारी गोलीबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही थी। इस ऑपरेशन में 12 नक्सली मारे जा चुके हैं।

जवानों को दिए जाएंगे 51 लाख रुपये

मृत नक्सलियों में से एक की पहचान टीपागढ़ दलम प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम के रूप में हुई है। इलाके में नक्सलियों की पहचान और तलाश जारी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुठभेड़ के बाद ऑपरेशन में शामिल जवानों के लिए 51 लाख रुपये इनामी राशि का ऐलान किया है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए BCCI का बड़ा एलान, कही ये बात

6 नक्सलियों का पहले हुआ था एनकाउंटर

बता दें, पोलमपल्ली और चिपुरभट्टी इलाके में होली के दिन बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम इस इलाके में नक्सलियों को ढूंढने के लिए निकली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 6 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

हार्दिक या सूर्यकुमार यादव! जानें कौन बनेगा टी20 का कप्तान

महिला समेत 4 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

हाल ही में छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 20 लाख रुपये के इनामी 4 नक्सलियों ने समर्पण किया था। इसमें महिला नक्सली भी शामिल थीं। महिला नक्सली करीब 14 साल और पुरुष नक्सली करीब 14-15 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग