Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Weather Update Today: इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत के कई राज्यों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वहीं, कई राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच, मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
weather update| IMD Rain Alert|s sreshth bharat

IMD Rain Alert: भारत के कई राज्यों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वहीं, कई राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच, मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD पूर्वानुमान के अनुसार, आज पश्चिमी तट (कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल), जम्मू – कश्मीर, पश्चिमी उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार व लक्षद्वीप के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

IMD Rain Alert: इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी गुरुवार को करीब 7 बजे से 10 बजे के बीच ऊपर बताए गए राज्यों में बारिश हो सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में बादल के गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

इस ऐप ने पासपोर्ट बनाने की राह की आसान, डाक्यूमेंट ले जाने से मिलेगा छुटकारा

IMD पहले भी जारी कर चुका है अलर्ट

बुधवार की देर रात को भी IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, पश्चिम असम, त्रिपुरा, पूर्व अरुणाचल प्रदेश, पूर्व बिहार, पश्चिम ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, उत्तराखंड, दक्षिण में कुछ स्थान, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह में रात के वक्त बारिश का अलर्ट जारी किया था।

24 घंटों में इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने उन इलाकों की लिस्ट जारी की है, जहां बुधवार को लगातार तेज बारिश देखने को मिली। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के नाम शामिल है।

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा