श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तन पर वर्दी, होठों पर ‘मां तुझे सलाम…’, परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फौजी की मौत, Video

देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फौजी अचानक नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि ये परफॉर्मेंस का हिस्सा है, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
retired soldier dies due to heart attack while performing on stage in yoga center video viral watch

Indore Retired Soldier Dies: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक योग केंद्र में आजोजित देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फौजी अचानक नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि ये परफॉर्मेंस का हिस्सा है, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंच पर परफॉर्म कर रहा रिटायर्ड फौजी योग से जुड़े एक प्रोग्राम में का हिस्सा था, जिनका नाम बलविंदर सिंह छाबड़ा बताया जा रहा है। घटना इंदौर की फूठी कोठी की है। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने मां तुझे सलाम गीत गाया। गीत गाने के दौरान वह हाथ में तिरंगा झंडा लिए उसे झूमते हुए लहरा रहे थे। कुछ देर तक वह डांस करते रहे। अचानक परफॉर्म करते-करते ही धीरे-धीरे वह अचेत हो गए और उनके हाथ से झंडा छूट गया। वह मंच पर ही गिर गए और लोग परफॉर्मेंस समझकर तालियां बजाते रहे। मंच पर तिरंगा गिरा तो उसे एक अन्य व्यक्ति ने उठा लिया और लहराने लगा।

यहां देखें वीडियो-

https://twitter.com/Piyush_inshorts/status/1796510960443965596

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत दिल का दौरा पड़ने की (Indore Retired Soldier Dies) वजह से हुई है, परफॉर्मेंस के दौरान जब छाबड़ा बहुत देर तक स्टेज से नहीं उठे तब लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्हें सीपीआर (CPR) दिया गया। मगर इसके बाद भी वो जब नहीं उठे तब उन्हें आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो बनाने वाले फोन की SIT को तलाश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप