श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IMD-देश के अधिक्तर राज्यों में झमाझम बारिश के आसार


देश के अधिकतर राज्यों में जमकर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आने वाले कुछ दिनों तक देश का मौसम सुहाना रहने वाला है। IMD के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में जमकर बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों में 22 सितंबर तक बारिश होने के आसार है। उत्तर भारत के राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी जमकर बारिश होने के आसार हैं। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 22 सिंतबर तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक ओडिशा के कुछ जिलों में व्यापक वर्षा होगी। IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में हल्की से व्यापक बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
21 से 23 सितंबर के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश होगी।
ओडिशा में भी 19-21 सितंबर के दौरान इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
ओडिशा में 20-21 सितंबर को और बिहार में 23 सितंबर को भीषण बारिश होगी।
पूर्वोत्तर भारत: 19-23 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 20-23 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी।
20 से 21 सितंबर के बीच नागालैंड और मणिपुर में बारिश होगी।
20 से 22 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय में बारिश होगी।
20 से 23 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है।
19 से 22 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में, 21 से 23 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, बारिश हो सकती है।
22 से 23 सितंबर के बीच विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश होगी।
दक्षिण भारत: आंध्र प्रदेश में 20 सितंबर को हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला