श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मणिपुर में फिर फैली हिंसा

Violence-in-Manipur-Manipur-Violence-Imphal-News-Manipur-News-Manipur-curfew

मणिपुर में 3 मई से शुरु हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार को इम्फाल में हुई हिंसा में दो लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए. अभी तक हुई हिंसा में 75 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के मुताबिक अभी तक सुरक्षाबल मणिपुर में हिंसा फैलाने वाले 40 आतंकियों को मार चुके हैं. मुख्यमंत्री का कहना है कि ये हिंसा समाज के दो वर्गों मैतेई और कुकी के बीच नहीं है बल्कि पूरी हिंसा के जिम्मेदार कुकी आतंकी हैं. आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं और बताया जा रहा है कि करीब पुलिस से 1000 हथियार भी लूटे गए हैं जिनका इस्तेमाल मणिपुर में हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है. गृहमंत्री अमित शाह हालात का जायजा लेने के लिए मणिपुर जाएंगे और मैतेई और कुकी समाज के बड़े नेताओं और बुजुर्गों से मुलाकात करेंगे ताकि मणिपुर में हो रही हिंसा को काबू किया जा सके. आंतकी लोगों को निशाना बनाने के लिए M 16, AK 47 और Sniper Rifle का इस्तेमाल कर रहे हैं. सेना मणिपुर में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन कर रही है ताकि हिंसा फैलाने वाले आतंकियों को जल्द से जल्द ढेर कर हालात को काबू में किया जा सके.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य