श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

यशस्वी के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal New Record: जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली गेंद पर दो छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज...
Yashasvi Jaiswal New Record

Yashasvi Jaiswal New Record: जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली गेंद पर दो छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

दरअसल, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहला ओवर जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा डालने आए। उन्होंने पारी की पहली गेंद डाली, जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, इस गेंद को अंपायर ने नोबॉल करार दिया। इसके बाद मिली फ्रीहिट पर जायसवाल ने फिर छक्का जड़ दिया। इस तरह उन्होंने T20I में पारी की पहली गेंद पर 13 रन बना लिया। 

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। भारत की ओर से सर्वाधिक 58 रन संजू सैमसन ने बनाए। सैमसन ने अपनी पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने भी 12 गेंद में 26 रन की तेज तर्रार पारी खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। वहीं सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा और ब्रैंडन मावुता ने 1-1 विकेट लिए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 42 रनों से गंवा दिया।

विटामिन बी12 की शरीर में नहीं है पूर्ति, तो अपनाएं ये पोषक तत्व

भारत की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट लिया। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली।

ये भी देखें-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम