Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित ब्रिगेड को हरभजन सिंह ने क्यों दी नसीहत

Harbhajan Singh Warns Team India: बांग्लादेश इन दिनों पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा भी दिया है। बांग्लादेश के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को नसीहत दी है।
Harbhajan Singh Warns Team India

Harbhajan Singh Warns Team India: बांग्लादेश इन दिनों पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा भी दिया है। बांग्लादेश के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को नसीहत दी है।

हरभजन सिंह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाली सीरीज शानदार होगी। भारतीय टीम मजबूत टीम है, लेकिन हमें बांग्लादेश की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट मैच में धूल चटाई है। कभी-कभी छोटी टीमें शानदार प्रदर्शन करती हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज को खेलने के लिए बांग्लादेश भारत आएगी। इससे पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा ब्रिगेड को सावधान किया है। हरभजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश टीम में कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जो भारत में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की नजर गोल्ड पर, देखें आज का शेड्यूल

19 सितंबर से सीरीज की होगी शुरूआत

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होगी। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई और दूसरा मैच कानपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

राहुल द्रविड के बेटे समित को भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग