Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल द्रविड के बेटे समित को भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

Samit Dravid Selected in India U19: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड को महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है। इसी बीच राहुल के बेटे समित को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। समित को भारतीय टीम की अंडर-19 में शामिल किया गया है।
Samit Dravid Selected in India U19

Samit Dravid Selected in India U19: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड को महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कई बड़ी पारियां खेली। इसी बीच राहुल के बेटे समित को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। समित को भारतीय टीम की अंडर-19 में शामिल किया गया है।

समित पहली बार अंडर-19 लेवल पर भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। इंडिया अंडर-19 और आस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीमों के बीच तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 31 अगस्त को अंडर-19 टीम की घोषणा की। वहीं, दोनों टीमों के बीच तीनों वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। दोनों चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में होंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम:

रुद्र पटेल (कप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान, किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युद्धज गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राज अवत, मोहम्मद एनान।

ये भी पढ़ें- ICC चेयरमैन बने जय शाह, क्या अब पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?

चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम:

सोहम पटवर्धन (कप्तान),वैभव सूर्यवंशी, नित्य पंड्या, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।

महाराजा ट्रॉफी केएससीए T20 टूर्नामेंट खेले

हाल ही में समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी केएससीए T20 टूर्नामेंट खेले थे। समित इस टूर्नामेंट में मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा बने थे। समित को मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये की कीमत में खरीदा था। समित दाएं हाथ के एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ दाएं हाथ के मीडियम पेसर भी है।

बता दें कि इससे पहले समित द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इस टीम ने साल 2023-24 के सीजन में कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए चौथा पदक, मनीष ने जीता सिल्वर मेडल

अंडर-19 टीम का वनडे शेड्यूल
21-सितम्बर: पहला वनडे, पुदुचेरी, सुबह 9:30 बजे
23 सितम्बर: दूसरा वनडे, पडुचेरी, सुबह 9:30 बजे
26-सितम्बर: तीसरा वनडे, पुडुचेरी, सुबह 9:30 बजे

चार दिवसीय सीरीज का शेड्यूल

30 सितम्बर से 3 अक्टूबर: चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर: चेन्नई, सुबह 9:30 बजे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग