Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Flag Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक मेरठ को लखनऊ से जबकि दो अन्य दक्षिण भारतीय शहरों मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागर कोइल से जोड़ेंगी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
PM Modi Flag Vande Bharat Train

PM Modi Flag Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक मेरठ को लखनऊ से जबकि दो अन्य दक्षिण भारतीय शहरों मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागर कोइल से जोड़ेंगी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये रफ्तार हमारा देश विकसित भारत की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है। आज जो तीन वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं, इससे देश के महत्वपूर्ण शहर और ऐतिहासिक जगहों को कनेक्टिविटी मिली है। ये ट्रेनें तीर्थयात्री के लिए सुविधा देगी और इससे छात्रों, किसानों आईटी के लोगों को बहुत लाभ होगा। जहां वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का साक्षी बन रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ” वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही हैं।”

बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं। बीते वर्षों में रेलवे ने अपनी मेहनत से दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगाई है। लेकिन हमें अभी इस दिशा में बहुत लंबा सफर तय करना है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक भारतीय रेल गरीब, मध्यम वर्ग सभी के लिए सुखद यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।”

इसी बीच, मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। इसका स्वागत हुआ है। इससे विकास को बहुत तेजी मिलेगी। मेरा रेलयात्रा का बहुत दिनों का वनवास है मेरा वनवास इसी ट्रेन से टूटेगा, जब मेरठ से लखनऊ जाउंगा।”

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से मेरठ के बीच 22490/22489 अप-डाउन वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज यानी शनिवार से शुरू होगा। लखनऊ से मेरठ तक चेयरकार का किराया 1300 रुपये, एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2365 रुपये है। यह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी होगी। औसत रफ्तार 63.29 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं, महज सात घंटे में ये मेरठ से लखनऊ तक का सफर तय करेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग