Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक पांड्या को लेकर क्या बोले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ?

हार्दिक पांड्या के IPL 2024 में खराब प्रदर्शन करने पर हरभजन सिंह ने उनका बचाव किया। पांड्या भारत की नीली जर्सी में एक अलग खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। सफेद गेंद वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑलराउंडर के अच्छे रिकॉर्ड हैं...
HARDIK PANDYA | HARBHAJAN SINGH | IPL | SHRESHTH BHARAT

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में फ्रेंचाइजी में वापस लाने का फैसला उल्टा पड़ गया। बाद में उन्होंने कहा कि टीम एकजुट होकर नहीं खेल पाई।

हार्दिक ने पहली बार में GT को दिलाई थी IPL ट्रॉफी

हार्दिक पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटन्स के साथ थे, जिसने 2022 में अपने पहले सीज़न में खिताब जीता था, लेकिन रोहित शर्मा की जगह MI का कप्तान बनने पर उन्हें और फ्रेंचाइजी को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर फैंस की आलोचना का शिकार होना पड़ा।

स्टेडियमों में उड़ाया गया था हार्दिक का मजाक

हार्दिक पांड्या का मैचों के दौरान स्टेडियमों में मजाक उड़ाया गया था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 4 जीत, 10 हार और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे थी। पांड्या ने 2015-21 तक मुंबई को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार वे मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके।

हार्दिक को कप्तान बनाना MI को पड़ा उल्टा

हार्दिक पांड्या को वापस लाने के मुंबई के फैसले के बारे में मीडिया से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि यह फैसला उल्टा पड़ गया और टीम में एकजुटता की साफ कमी दिखाई दी। ये फैसला एक साल बाद लिया जा सकता था। वहीं, हार्दिक का बचाव करते हुए हरभजन ने आगे कहा कि इसमें हार्दिक की कोई गलती नहीं है। मुंबई के पास एक बड़ी टीम है। मैं भी मुंबई के लिए खेला हूं। मुंबई का मैनेजमेंट बहुत अच्छा है, जोकि टीम को अच्छे से चलाता है।

हरभजन सिंह ने हार्दिका का किया बचाव

हरभजन सिंह ने आगे कहा शायद सोच भविष्य की ओर देखने की थी यह टीम के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वे एकजुट नहीं दिख रहे थे। मेरी पुरानी टीम को इतने खराब नतीजों का सामना करता देखकर मुझे दुख हुआ। शायद निर्णय का समय सही नहीं था। यदि यह फैसला एक साल बाद लिया जाता तो और ज्यादा बेहतर होता। इसमें हार्दिक की कोई गलती नहीं है। इससे पहले हार्दिक गुजरात के लिए अच्छी कप्तानी कर रहे थे। सीनियर खिलाड़ियों का कर्तव्य है कि चाहे कोई भी कप्तान आएं और जाएं, टीम को हमेशा कप्तान का साथ देना चाहिए।

हार्दिक के लिए अच्छा नहीं रहा यह IPL सीजन

बता दें, 14 मैचों में हार्दिक पंड्या ने 18.00 के औसत और 143.04 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रहा था। उन्होंने 35.18 के खराब औसत और 10.75 के इकोनोमी रेट से 11 विकेट भी लिए थे।

भारत की नीली जर्सी में दिखेगा एक अलग रूप

हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है, तो पांड्या भारत की नीली जर्सी में एक अलग खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। सफेद गेंद वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑलराउंडर के अच्छे रिकॉर्ड हैं।

ग्रुप में ए में है भारतीय टीम

भारत को आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका के साथ रखा गया है। भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 9 जून को उसी स्थान पर पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। इसके बाद भारत क्रमशः 12 और 15 जून को अमेरिका और कनाडा से खेलेगा।

ICC T-20 WORLD CUP के लिए चयनित भारतीय टीम

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा