श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, 10 साल बाद लिया अंग्रेजों से बदला

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 172 रनों का लक्ष्य दिया...
IND vs ENG Semi Final

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत ने T20 World Cup 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिसका मुकाबला 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। गुयाना में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 172 रनों का लक्ष्य दिया।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 68 रनों से जीत लिया। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने इस मैच में तीन-3 विकेट झटके। इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से हार का बदला भी ले लिया है।

रोहित ने जड़ा अर्धशतक, सूर्या ने खेली उपयोगी पारी

इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर खराब रही। विराट कोहली का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। विराट केवल 9 रन बनाकर टॉफली का शिकार बने। ऋषभ पंत भी इस मैच में सस्ते में निपट गए, वह केवल 4 रन बना सके। इनफॉर्म बल्लेबाज व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की और T20 World Cup 2024 में एक और अर्धशतक जमाया। रोहित ने इस मैच में 39 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने भी सेमीफाइनल मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की।

जार्डन ने की अच्छी गेंदबाजी

सूर्य कुमार यादव ने 36 गेंदों पर महत्वपूर्ण 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो क्रिस जार्डन ने अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आदिल राशिद ने भी इस मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जोफा ऑर्चर, टॉफली, सैम करन को भी एक-एक सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, कोहली के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

सेमीफाइनल में चमके कुलदीप और अक्षर

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 19 रन देकर तीन इंग्लिश खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। वहीं अक्षर पटेल ने भी इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों को अपनी स्पिन पर खूब नचाया और तीन ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। बुमराह ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के खिलाफ भी दो विकेट झटके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज