Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बारिश से ओवर्स कटौती और मैच रद्द होने पर ये है ICC का नियम

मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से किस तरह पूरा कराया जाएगा? साथ ही इस मैच में ओवर्स का कट-ऑफ समय क्या है? 10-10 ओवर्स का मैच कब कराया जा सकता है? बारिश नहीं रुकती है और मैच रद्द होता है तो क्या होगा?
IND vs ENG Semi Final Cut-off Time icc told time

IND vs ENG Semi Final Cut-off Time: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना में खेला जाना है। गुयाना में कभी बारिश शुरू तो कभी बंद हो रही है। ऐसे में फैन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि यदि बारिश मैच में बाधा बनती है तो मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से किस तरह पूरा कराया जाएगा? साथ ही इस मैच में ओवर्स का कट-ऑफ समय क्या है? 10-10 ओवर्स का मैच कब कराया जा सकता है? बारिश नहीं रुकती है और मैच रद्द होता है तो क्या होगा?

IND vs ENG Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

बता दें कि डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 20-20 ओवर का मैच कराने के लिए कट-ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 10 मिनट है। यानी 12 बजकर 10 मिनट से पहले यदि मैच शुरू होता है तो यह पूरे 20-20 ओवर का होगा। इसमें 4 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी जोड़ लिया गया है। अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता है, तब इस मैच को 10-10 ओवर का कराया जा सकता है। ऐसे में 10-10 ओवर मैच के लिए कट-ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार रात 1 बजकर 44 मिनट है। ऐसे में यदि 1 बजकर 44 बजे तक मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द कर दिया जाएगा।

यदि मैच रद्द करना पड़ा तो क्या नतीजा निकलेगा?

यदि यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुलता है, तो ऐसी स्थिति में अपने ग्रुप स्टेज (सुपर-8 राउंड) में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा और वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी। यानी इसका फायदा भारत को ही होगा। दूसरी ओर ICC ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा है। उसकी जगह 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। मगर यह एक्स्ट्रा टाइम वाला नियम भी तब लागू होगा, तब बारिश रुकेगी और मैच की कुछ संभावनाएं होंगी।

DLS METHOD की खोज करने वाले फ्रेंक डकवर्थ का निधन, पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात