Anshul Kamboj 10 Wickets Ranji Trophy: हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने रोहतक में रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मैच में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट चटकाए। इसी के साथ अंशुल कंबोज रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।
1⃣ innings 🤝 1⃣0⃣ wickets 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 15, 2024
Historic Spell 🙌
3⃣0⃣.1⃣ overs
9⃣ maidens
4⃣9⃣ runs
1⃣0⃣ wickets 🔥
Watch 📽️ Haryana Pacer Anshul Kamboj's record-breaking spell in the 1st innings against Kerala 👌👌#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RcNP3NQJ2y
इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने केरल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30.1 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।
बता दें कि अंशुल कंबोज से पहले रणजी ट्रॉफी में बंगाल के प्रेमांगशु चटर्जी (20 रन देकर 10 विकेट, बंगाल बनाम असम, 1956 और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम 78 रन देकर 10 विकेट, राजस्थान बनाम विदर्भ, 1985 ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- IND vs SA: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी सूर्या ब्रिगेड, जानें संभावित प्लेइंग11
कुल मिलाकर कम्बोज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती इस सूची में शामिल अन्य गेंदबाज हैं।
तेज गेंदबाज कंबोज को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने बासिल थम्पी और शॉन रोजर के विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।
उनकी शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने केरल को पहली पारी में 291 रन पर आउट कर दिया। इस दौरान कंबोज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे किए।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची:
- 10/20 – प्रेमांगशु चटर्जी – बंगाल बनाम असम (1956-57) – रणजी ट्रॉफी
- 10/46 – देबाशीष मोहंती – पूर्वी क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र (2000-01) – दलीप ट्रॉफी
- 10/49 – अंशुल कंबोज – हरियाणा बनाम केरल (2024-25) रणजी ट्रॉफी
- 10-74 – अनिल कुंबले – भारत बनाम पाकिस्तान (1999) — कोटला — टेस्ट मैच
- 10/78 – प्रदीप सुंदरम – राजस्थान बनाम विदर्भ (1985-86) रणजी ट्रॉफी
- 10/78 – सुभाष गुप्ते – मुंबई बनाम पाकिस्तान कंबाइंड सर्विसेज और बहावलपुर एकादश (1954-55)।