Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ranji Trophy: अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने 6ठें भारतीय गेंदबाज

Anshul Kamboj 10 Wickets Ranji Trophy: हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने रोहतक में रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मैच में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट चटकाए।
Anshul Kamboj

Anshul Kamboj 10 Wickets Ranji Trophy: हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने रोहतक में रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मैच में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट चटकाए। इसी के साथ अंशुल कंबोज रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।

इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने केरल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 30.1 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।

बता दें कि अंशुल कंबोज से पहले रणजी ट्रॉफी में बंगाल के प्रेमांगशु चटर्जी (20 रन देकर 10 विकेट, बंगाल बनाम असम, 1956 और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम 78 रन देकर 10 विकेट, राजस्थान बनाम विदर्भ, 1985 ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी सूर्या ब्रिगेड, जानें संभावित प्लेइंग11

कुल मिलाकर कम्बोज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती इस सूची में शामिल अन्य गेंदबाज हैं।

तेज गेंदबाज कंबोज को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने बासिल थम्पी और शॉन रोजर के विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

उनकी शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने केरल को पहली पारी में 291 रन पर आउट कर दिया। इस दौरान कंबोज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे किए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची:

  • 10/20 – प्रेमांगशु चटर्जी – बंगाल बनाम असम (1956-57) – रणजी ट्रॉफी
  • 10/46 – देबाशीष मोहंती – पूर्वी क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र (2000-01) – दलीप ट्रॉफी
  • 10/49 – अंशुल कंबोज – हरियाणा बनाम केरल (2024-25) रणजी ट्रॉफी
  • 10-74 – अनिल कुंबले – भारत बनाम पाकिस्तान (1999) — कोटला — टेस्ट मैच
  • 10/78 – प्रदीप सुंदरम – राजस्थान बनाम विदर्भ (1985-86) रणजी ट्रॉफी
  • 10/78 – सुभाष गुप्ते – मुंबई बनाम पाकिस्तान कंबाइंड सर्विसेज और बहावलपुर एकादश (1954-55)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार