Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी सूर्या ब्रिगेड, जानें संभावित प्लेइंग11

India Vs South Africa 4th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही चार टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
India Vs South Africa 4th T20

India Vs South Africa 4th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही चार टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है।

सूर्या ब्रिगेड अगर आज का मुकाबला जीतती है, तो वह 3-1 से सीरीज जीत लेगें। यदि आज भारतीय टीम हारती है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी।

भारतीय टीम की बात करें तो भारत की तरफ से तिलक वर्मा अभी तक इस सीरीज को टॉप रन स्कोरर रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने सेंचुरी भी लगाई थी। टीम को संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव व हार्दिक पंड्या से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। अभिषेक शर्मा का फॉर्म में आना टीम के लिए सुखद संकेत है।

वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो वरूण चक्रवर्ती तीन मैचों में 10 विकेट झटक चुके हैं। बिश्नोई भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। तेज गेंदबाजी में अर्शदीप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

वहीं, साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम की सलामी जोड़ी अभी तक टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे पाई है। मार्को जानसेन अफ्रीका टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं हेनरी क्लासेन ने भी पिछले मैच में फॉर्म में वापसी की है। गेराल्ड कोएट्जी टीम के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई।

साउथ अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, लुथो सिपम्ला और केशव महाराज।

ये भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: शाहीन अफरीदी बने ODI में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, बुमराह को भी मिला फायदा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा