श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने पैरा एथलीट्स से की मुलाकात, शेयर किया वीडियो

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान पैरा एथलीट्स से पीएम मोदी ने बातचीत की।
PM Modi-Para Athletes

PM Modi-Para Athletes: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान पैरा एथलीट्स से पीएम मोदी ने बातचीत की। पीएम मोदी उनके साथ हंसी मजाक करते हुए भी नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच से भी अपना अनुभव साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एथलीट्स से पैरालंपिक में उनके अनुभव के बारे में पूछा। पीएम मोदी के इस सवाल पर पैरा एथलीट्स ने कुछ दिलचस्प कहानियां भी सुनाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाते नजर आए। पीएम मोदी को इस दौरान पैरा एथलीट्स और कोचिंग स्टाफ ने अपना ब्रांड एम्बेसडर कह कर भी बुलाया।

पेरिस पैरालंपिक में 29 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय एथलीट्स मंगलवार को भारत लौटे थे। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत 29 पदक हासिल किए थे। इसी के साथ भारत ने पदक तालिका में 18वां स्थान हासिल किया था।

सचिन के खास रिकॉर्ड को विराट करेंगे ध्वस्त, बनाने हैं मात्र इतने रन

भारत ने साल 2024 में सबसे ज्यादा 84 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था। भारत लौटने के बाद से पैरालिंपियनों को सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया। वहीं, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गोल्ड मेडल जितने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को 50 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एथलीटों को 30 लाख रुपये दिए हैं।

मिश्रित टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। इनमें तीरंदाज शीतल देवी का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने राकेश कुमार के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। (PM Modi-Para Athletes

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज