Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सचिन के खास रिकॉर्ड को विराट करेंगे ध्वस्त, बनाने हैं मात्र इतने रन

Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी।
Virat Kohli

Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। हाल ही टी 20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद विराट ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब विराट केवल 2 ही फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे।

इस सीरीज में Virat Kohli की नजर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के खास रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। विराट अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 80 शतक बना चुके हैं और वहीं सचिन ने 100 शतक बनाए हैं। हालांकि, इस खास रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट को अभी समय लग जाएगा।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 58 रन दूर विराट कोहली

Virat Kohli बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे करने के लिए 58 रनों की जरूरत है। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन तक सबसे तेज पहुंचने वाले खिलाड़ी हैं – 623 पारी (226 टेस्ट पारी, 396 वनडे पारी, 1 टी20आई पारी)।

सबसे कम पारियों में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

कोहली ने अब तक सभी प्रारूपों में 591 पारियां खेली हैं और 26942 रन बनाए हैं। अगर Virat Kohli अपनी अगली आठ पारियों में 58 रन और बना पाते हैं, जिसकी काफी संभावना है, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में 600 से कम पारियों में 27,000 रन तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

सचिन तेंदुलकर के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 से अधिक रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- NRAI ने ISSF विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का किया एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग