Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या जेल से बाहर आ पाएंगे?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत दी है। उन्हें जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 156 दिनों बाद केजरीवाल की...
Arvind Kejriwal| shreshth bharat

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में बड़ी राहत दी है। उन्हें जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 156 दिनों बाद केजरीवाल की बेल याचिका को स्वीकार कर लिया है।

सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी है। साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तों पर सीएम केजरीवाल को बेल दी है।

इन शर्तों पर मिली जमानत

कोर्ट की पहली शर्त ये ह कि अरविंद केजरीवाल इस मामले के बारे में कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं, दूसरी शर्त ये है कि जब तक उन्हें छूट नहीं मिल जाती, तब तक वो ट्रायल कोर्ट के समक्ष सभी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत (Arvind Kejriwal Bail) मिलने की खबर के बाद आप नेता मनीष सिसौदिया के घर के बाहर मिठाइयां बांटी गईं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग