श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कीमोथेरेपी से पहले हिना खान ने अटेंड किया ये अवॉर्ड शो, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हुईं भावुक

Hina Khan Chemotherapy: अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो खतरनाक बीमारी होने के बावजूद एक अवॉर्ड शो में पहुंची हैं...
Heena Khan | Shreshth Bharat

Hina Khan Chemotherapy: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही हैं। साथ ही लोगों से उनको प्राइवेसी देने की अपील की थी। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो खतरनाक बीमारी होने के बावजूद एक अवॉर्ड शो में पहुंची हैं। हिना ने अपनी पोस्ट में काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है।

हिना खान ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ये अवॉर्ड नाइट है, मुझे अपने कैंसर के बारे में पता था, लेकिन मैंने सोच समझकर इसे नॉर्मलाइज करने का फैसला किया। न केवल अपने लिए, बल्कि हम सभी के लिए। यह वह दिन था, जिसने सब कुछ बदल दिया। ये मेरे जीवन के सबसे चैलेंजिंग फेज की शुरुआत था।’

Read More- बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद पायल मलिक का छलका दर्द, कही ये बात

Hina Khan Chemotherapy: कीमोथेरेपी से पहले हिना खान ने अटेंड किया इवेंट

हिना खान ने आगे लिखा, ‘तो चलिए कुछ वादा करते हैं। हम वही बन जाते हैं, जिसमें हम विश्वास करते हैं। मैंने इस चैलेंज को एक मौके की तरह लिया, जिससे मैं खुद को बदल सकती हूं। मैंने अपने टूलकिट में सबसे पहला हथियार पॉजिटिविटी को रखने का फैसला किया है। मैने इसे खुद के लिए नॉर्मलाइज करने का सोचा है। मेरे लिए … मेरा काम मायने रखता है।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे लिए मेरी प्रेरणा, जुनून और कला मायने रखती है। मैं झुकूंगी नहीं। यह अवॉर्ड जो मुझे मेरे पहले कीमो से ठीक पहले मिला, वह अकेले मेरी प्रेरणा नहीं थी। मैं सभी से अपील करती हूं कि अपनी लाइफ में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बनाएं, उन्हें सामान्य बनाएं। उसके बाद अपना लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए, कभी पीछे न हटें। कभी हार न मानें।’

Read More- हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी रचाने जा रही ये मुस्लिम एक्ट्रेस? सोनाक्षी सिन्हा से है गहरा नाता

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य