श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympics 2024: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, प्रीति पाल ने भी किया कमाल

भारत के निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 2.04 मीटर की छलांग लगाई। संयुक्त राज्य अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने 2.08 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, भारत के राम पाल ने 1.95 मीटर की छलांग के साथ सातवां स्थान पाया।
Paris Paralympics 2024: | shreshth bharat

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की झोली में 7वां मेडल आया है। भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने हाई जंप यानी ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

रविवार को खेली गई ऊंची कूद स्पर्धा में निषाद ने 2.04 मीटर की छलांग लगाई और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, भारत के अन्य प्रतिभागी राम पाल ने 1.95 मीटर की छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया।

निषाद कुमार ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा, तो अमेरिका के तीन बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने 2.08 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रतिस्पर्धा में निषाद और रॉडरिक ही 2.00 मीटर से आगे निकल पाए। दोनों ही अपने पहले प्रयास में 2.08 मीटर का पीछा करते हुए बार पर क्रैश कर गए, लेकिन अमेरिकी स्टार ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की और इसे पार कर लिया।

बता दें कि निषाद ने 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, लेकिन अपने दूसरे प्रयास में भी बार से क्रैश न कर पाना उनके लिए खराब साबित हुआ और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

भारत ने अब तक जीते इतने मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में निषाद कुमार ने भारत को 7वां मेडल दिलाया है। इसके बाद अब भारत के पास 1 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल है।

रूबीना फ्रांसिस ने पैरालंपिक में भारत को पिस्टल शूटिंग में दिलाया कांस्य पदक, रचा इतिहास

प्रीति पाल ने भी किया कमाल

निषाद कुमार के सिल्वर मेडल जीतने के थोड़ी देर पहले ही प्रीति पाल ने भी कमाल करते हुए भारत को ब्रॉन्ज मेडल  जीताया। उन्होंने T35 200 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

नॉकआउट चरण में पहुंचे सुकांत और नितेश, क्वार्टर फाइनल में पहुंची मंदीप

बता दें कि पैरालंपिक में प्रीति पाल का यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की टी 35 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं, पैरा बैडमिंटन में भारत के 2 और मेडल नितेश कुमार (SL3) और सुहास यथिराज (SL4) ने पक्के कर लिए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...