Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए चौथा पदक, मनीष ने जीता सिल्वर मेडल

Manish Narwal Wins Silver Medal: भारत के पैरा शूटर मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए चौथा मेडल जीता है। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
Manish Narwal Wins Silver Medal

Manish Narwal Wins Silver Medal: भारत के पैरा शूटर मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए चौथा मेडल जीता है। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने फाइनल में 234.9 का स्कोर बनाया था। उन्होंने मैच की अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच में भारतीय निशानेबाज छठे स्थान पर खिसक गए, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई और फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।

दक्षिण कोरिया के जियोंगडू जो ने 237.4 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता तो वहीं, चीन की चाओ यांग ने 214.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक दूसरा दिन अभी तक अच्छा रहा है। भारतीय पैरा एथलीटों ने एक गोल्ड सहित कुल 4 मेडल एक दिन में अपने नाम किए हैं।

इससे पहले, अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। इसके अलावा प्रीति पाल ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। भारत के पैरालंपिक इतिहास में पहली बार दो निशानेबाजों ने एक ही स्पर्धा में पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा एथलीट प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

इस साल, भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालिंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि पदक की उम्मीदों में भी वृद्धि करती है, क्योंकि देश का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है।

पैरा शूटर मनीष नरवाल की मां ने कहा, “मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरे बेटे ने देश के लिए पदक जीता है।”

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा शूटर अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग