Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रूबीना फ्रांसिस ने पैरालंपिक में भारत को पिस्टल शूटिंग में दिलाया कांस्य पदक, रचा इतिहास

पेरिस पैरालंपिक में रूबीना फ्रांसिस ने भारत को पांचवा पदक दिलाया है। रूबीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) में कांस्य पदक जीता।
Paris Paralympics 2024

Paris Paralympics 2024: भारत की महिला पैरा निशानेबाज रूबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। Paris Paralympics 2024 के तीसरे दिन रूबीना ने भारत को पांचवां पदक दिलाया। रूबीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Paralympics के इतिहास में भारत को पहली बार पिस्टल शूटिंग में पदक मिला है। रूबीना ने फाइनल में 211.1 के स्कोर बनाया और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

रूबीना फ्रांसिस (Rubina Francis) ने सातवें स्थान पर रहते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। रूबीना क्वालीफिकेशन दौर के ज्यादातर हिस्से में शीर्ष 8 निशानेबाजों से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने आखिर में अच्छा प्रदर्शन कर पदक की दौड़ में बनी रहीं।

टोक्यो पैरालंपिक में मध्यप्रदेश की यह निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर में भी सातवें स्थान पर रही थीं और फिर फाइनल में भी सातवें स्थान पर ही रह गईं थीं।

रूबीना ने 556 के स्कोर के साथ फाइनल में किया प्रवेश

रूबीना ने क्वालीफिकेशन दौर में 556 के स्कोर से आठ निशानेबाजों के साथ फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में इतिहास रच दिया। रूबीना ने फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया।

नॉकआउट चरण में पहुंचे सुकांत और नितेश, क्वार्टर फाइनल में पहुंची मंदीप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग