श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची ED, AAP विधायक का दावा

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ED के ऑफिसर मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर आ पहुंचे हैं।
Amanatullah Khan| SHRESHTH BHARAT

Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने आज यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ED के ऑफिसर मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर आ पहुंचे हैं।

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी है। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर आई है। मुझे और AAP के नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। क्या ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक चलेगी?

संजय सिंह ने कही ये बात

AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान के इस बात पर जवाब देते हुए कहा कि ED की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा। उनकी सास को कैंसर है। उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बीच ED ने उनके घर में सुबह- सुबह हमला बोल दिया। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।

पिछले एक साल में AAP के कई वरिष्ठ नेता शराब घोटाले या इससे जुड़े मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम से लेकर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कई बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है।

EC ने हरियाणा में वोटिंग की तारीखों में किया बदलाव, नतीजे 8 अक्टूबर को

अमानतुल्लाह खान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ED का अब बस यही काम रह गया है कि बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को वो दबा दें और जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दो।

इसपर बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो बोएगा, वही काटेगा। अमानतुल्लाह खान काश आपने यह याद रखा होता।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा