श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IND vs IRE Hockey: भारत ने आयरलैंड को रौंदा, हॉकी में इंडिया को मिली दूसरी बड़ी जीत

। भारत ने इस ओलंपिक में अब तक दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। पेरिस ओलंपिक में हॉकी मुकाबले में भारत का मुकाबला आज आयरलैंड से हुआ। भारत ने इस मैच में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया...
Paris Olympic 2024 IND vs IRE Hockey Harmanpreet Singh Leads India To Win Over Ireland

Paris Olympic 2024 IND vs IRE Hockey: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आज चौथा दिन है। भारतीय ख‍िलाड़ी आज शूटिंग, बॉक्स‍िंग, बैडम‍िंटन, हॉकी जैसे मुकाबलों में दम दिखाएंगे। भारत ने इस ओलंपिक में अब तक दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। पेरिस ओलंपिक में हॉकी मुकाबले में भारत का मुकाबला आज आयरलैंड से हुआ। भारत ने इस मैच में आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया।

भारतीय टीम अभी तक ग्रुप में अजेय चल रही है। उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि 2016 रियो ओलंपिक की चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारतीय हॉकी टीम ने इस मैच के 11वें मिनट में आयरलैंड के खिलाफ पहला गोल किया। यह गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए दागा।

यह भी पढ़ें- मनु-सरबजोत की मिश्रित टीम दिला सकती है कांस्य पदक, 30 जुलाई को होगा मुकाबला

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल (Paris Olympic 2024 IND vs IRE Hockey)

कप्तान हरमनप्रीत सिंह का जलवा इस मैच में जमकर देखने को मिल रहा है। दूसरे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा गोल भी किया। दूसरा गोल 19वें म‍िनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही आया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे और टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। 

यह भी पढ़ें- मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, देश को दिलाया दूसरा पदक


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी