Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनु-सरबजोत की मिश्रित टीम दिला सकती है कांस्य पदक, 30 जुलाई को होगा मुकाबला

Mixed team of Manu-Sarabjot: निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने के बाद अब साथी सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Mixed team of Manu-Sarabjot

Mixed team of Manu-Sarabjot: निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने के बाद अब साथी सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 580 स्कोर किया और इस स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब उन दोनों का मुकाबला कांस्य पदक के लिए कोरियाई जोड़ी जू ली और वोनहो ली से होगा। इन दोनों ने 579 स्कोर प्राप्त किया और चौथे स्थान पर रही। इस स्पर्धा में इन दोनों के अलावा भारतीय टीम के रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा शामिल थे, जिन्होंने 576 अंक प्राप्त किए। इन्होंने 10वां स्थान प्राप्त किया और बाहर हो गए।

स्वर्ण के लिए इन दोनों टीमों में होगा मुकाबला

वहीं, स्वर्ण पदक के लिए तुर्की की टीम सेवल इलायडा तरहान और यूसुफ डिकेक 582 अंको के साथ क्वालीफाई किया। इनका मुकाबला सर्बिया के ज़ोरोना अरुनोविक और दामिर माइकेक से होगा।

12 साल बाद मिला निशानेबाजी में पदक

बता दें कि, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक भी दिलाया। 12 साल बाद निशानेबाजी में भारत को ओलंपिक में पदक मिला है।

वहीं, भारत की तरफ से महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में रमिता जिंदल सातवें स्थान पर रहकर बाहर हो गईं। 20 वर्षीय रमिता ने कुल 145.3 अंक बनाए। आठ महिलाओं के बीच एक समय वह चौथे स्थान पर थीं, लेकिन वह लय बरकरार रखने में विफल रहीं।

‘आपने देश का नाम रोशन किया…’, पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार