Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, देश को दिलाया दूसरा पदक

Manu Bhaker ने Sarabjot Singh के साथ Paris Olympics 2024 में इतिहास रच दिया। उन्होंने शूटिंग में देश को दूसरा कांस्य पदक दिलाया है।
manu bhaker sarabjot singh

Manu Bhaker Sarabjot Singh: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत को एक और पदक मिल गया है। मनु भाकर ने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को दूसरा पदक दिलाया है। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कोरिया की ओह ये जिन और ली वोनहो की जोड़ी को 16-10 से हराया।

मनु भाकर के नाम अब इस ओलंपिक में दो पदक हो गए हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनु के अलावा, अब तक सुशील कुमार और पीवी सिंधू ने ही ओलंपिक में दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए थे। इस तरह मनु ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

‘आपने देश का नाम रोशन किया…’, पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात

इससे पहले, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज हैं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे।

पीएम मोदी ने Manu Bhaker और Sarabjot Singh को दी बधाई

पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई है। उन्होंने कहा कि हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, जुलियन कारागी को 21-19 और 21-14 से हराया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग