Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Glenn Maxwell ने की दिनेश कार्तिक की बराबरी, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Glenn Maxwell: आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आरआर के खिलाफ मैच में एक मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें, पूरी खबर...
IPL 2024 | Glenn Maxwell | IPL 2024 | Shresth Bharat

IPL 2024 RCB VS RR: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2024) अपने अंतिम चरण में है। आज एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। समाचार लिखे जाने तक RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। आरसीबी की ओर से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने नाम एक शर्मनाक उपलब्धि दर्ज करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ दिया।

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल

दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल राजस्थान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह वे आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बराबरी की है। कार्तिक और मैक्सवेल दोनों 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

सुनील नरेन सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट

मैक्सवेल और कार्तिक के अलावा, रोहित शर्मा 17, पीयूष चावला और सुनील नरेन 16-16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अगर हम टी20 की बात करें तो पॉल स्टर्लिंग 32, मैक्सवेल 32, राशिद खान 42, एलेक्स हेल्स 43 और सुनील नरेन 44 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाला बल्लेबाज कौन है?

अगर हम बात एक सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने की करें तो इस मामले में इंग्लैड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर टॉप पर हैं। बटलर 2023 में 5 बार शून्य पर आउट हुए थे। इसके अलावा, हर्शल गिब्स 2009 में, मिथुन मिन्हास 2011 में, मनीष पांडे 2012 में, शिखर धवन 2020 में, इयोन मॉर्गन 2021 में , निकोलस पूरन 2021 में, दिनेश कार्तिक 2023 में और ग्लेन मैक्सवेल 2024 में 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

26 मई को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

बता दें कि आज के मैच को जो टीम जीतेगी, वो दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। इसमें जो भी टीम जीतेगी, उसका मुकाबला फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा