Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आपके दिल का ख्याल रखेंगे ये 5 फूड, बैली फैट को भी कम करने में मददगार

ब्लूबेरी एक बेहद हेल्दी फ्रूट है, इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है, जोकि एक एंटीऑक्सीडेंट है। ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन C पाया जाता है...
these five foods take care heart also help to reduce belly fat

Foods for Healthy Heart: दिल हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो ब्लड और न्यूट्रिएंट्स को बॉडी के हर पार्ट तक सप्लाई करता है। स्वस्थ दिल के बिना एक स्वस्थ शरीर की कल्पना करना बेकार है। हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके दिल को मजबूत और तंदरुस्त रखेंगे।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। दिल की अच्छी सेहत के लिए आपको अखरोट और बादाम को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें फाइबर और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बैली फैट को कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी और स्वस्थ रहता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

अपने दिल को मजबूत बनाने के लिए आपको नियमित रूप से हरी सब्जियों को सेवन करना चाहिए। पालक और मैथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन, नाइट्रेट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होती हैं। इनके सेवन से ब्लड वेसल्स के सेल्स स्वस्थ बनते हैं। इनसे बीपी कंट्रोल होता है।

सोया प्रोटीन

सोया प्रोटीन पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें हाई फाइबर और हाई प्रोटीन पाया जाता है। अगर हम सोया प्रोटीन से भरपूर डाइट लेते हैं तो ये ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

यह भी पढ़ें- हाय गर्मी! क्या आप जानते हैं गर्मी से होने वाले फायदे

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एक बेहद हेल्दी फ्रूट है, इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है, जोकि एक एंटीऑक्सीडेंट है। ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन C पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है। यह फल स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज एनर्जी और पोषक तत्वों का भंडार है। ब्राउन राइस, ओट्स और बारले जैसे साबुत अनाज हार्ट को मजबूत बनाते हैं। इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, साथ ही इनमें मौजूद दूसरे न्यूट्रिएंट्स बॉडी को भी हेल्दी बनाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग