श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल मामले पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई भी टिप्पणी…

स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित बदसलूकी मामले पर पहली बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है...
delhi-cm-arvind-kejriwal-returned-to-tihar-jail-as-court-stays-on-aam-aadmi-chief-interim-bail

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित बदसलूकी मामले पर पहली बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मामले पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और न्याय मिले।

मामले की हो निष्पक्ष जांच- केजरीवाल

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 13 मई की घटना मेरे सामने नहीं हुई। मामले के दो पहलू हैं, जिसकी जांच निष्पक्ष रुप से होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है। ऐसे में इस मामले में मेरी कोई भी टिप्पणी कार्यवाही में बाधा बन सकती है।

मोबाइल से खुलेंगे स्वाति मालीवाल मामले के बड़े राज

मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस 21 मई को बिभव को लेकर मुंबई पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, बिभव ने मुंबई में अपने ई-फोन को फार्मेट किया था। ऐसे में पुलिस वहां बिभव के फोन से मिटाए गए डेटा को दोबारा हासिल करने के साथ ही यह भी पता लगाएगी कि मुंबई में वह किन-किन लोगों से मिले और उनसे क्या-क्या बात हुई।

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Case: बिभव के फोन से खुल सकते हैं राज! मुंबई लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

पुलिस ने सीन किया था रीक्रिएट

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर सोमवार को पहले सीएम आवास पहुंची, जहां दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। दिल्ली पुलिस बिभव को लेकर उस ड्राइंग रूम में भी पहुंची थी, जहां स्वाति मालीवाल ने बिभव पर मारपीट का आरोप लगाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप