Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL में आज दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई

11_04_2023-dc_vs_mi_23381653_1328276

आईपीएल के इस सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच मुकाबला खेला जायेगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा. दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अंकतालिका में बिल्कुल नीचे हैं. दिल्ली अपने तीनों मुकाबले हार चुकी है वहीं मुंबई ने भी अब तक खेले दोनों मुकाबलो में से एक में भी जीत हासिल नहीं की है. दिल्ली के पास डेविड वार्नर जैसा बल्लेबाज, कप्तान है वहीं मुबंई के पास भी रोहित शर्मा के रूप में शानदार बल्लेबाज और कप्तान है. दोनों टीमों को जीत के लिए अपने कप्तान की कप्तानी कौशल के साथ साथ कप्तान से रन भी चाहिए.

मुंबई को सूर्यकुमार यादव से बहुत उम्मीदे होंगी. टी-20 के सबसे बड़े बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव को केवल एक ही मैच चाहिए अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए. मुंबई के तिलक वर्मा अच्छी फॉर्म में हैं, इशान किशन ने भी पिछले मैच में छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली थी. कैमरून ग्रीन और टिम डेविड से भी मुंबई को बहुत उम्मीदे हैं. वहीं दिल्ली को कप्तान वार्नर के साथ साथ पृथ्वी शॉ, रिले राशओ, वेस्टइंडियन पॉवेल से उम्मीदे होंगी. अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही ये दोनों टीमें एक दूसरे को हराकार आईपीएल में अपनी पहली जीत की शुरूआत करना चाहेंगी और अपने आईपीएल के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेंगी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi On Manusmriti
भारतीय विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?, मनुस्मृति विवाद पर CM योगी का राहुल गांधी पर पलटवार
Nagpur Gas Leak
Nagpur Gas Leak: गोधनी वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 56 लोग अस्पताल में भर्ती; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
UP Assembly Monsoon Session
UP: मानसून सत्र खत्म होते ही सचिन यादव का निलंबन रद्द, अगले सत्र में लौटेंगे सदन; विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश
Pilibhit Anam Murder Case
पीलीभीत अनम हत्याकांड: पांचों दोषियों को उम्रकैद, झूठी कहानी के पीछे छिपी थी खौफनाक साजिश
Ram Mandir Donations Row
UP: राम मंदिर चंदे की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने गाजियाबाद FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर