Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहले T20 की Playing 11 से कटा इन 4 खिलाड़ियों का पत्ता, जानें पूरी खबर

पहले टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नंबर तीन पर खेलना तय माना जा रहा है, तो वहीं ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आगे हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज दिखाई देंगे..
India vs Sri Lanka 1st T20I Playing 11 Read here in detail

India vs Sri Lanka 1st T20I Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज का मुकाबला होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। अपने पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवीद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के बिना टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है।

टीम इंडिया नए हेड कोच के साथ श्रीलंका दौरे पर इस बार नए हेड के साथ टीम इंडिया पहुंची है, इसके अलावा टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले मैच की प्लेइंग इलेवन पर कोच और कप्तान की लगभग मुहर लग चुकी है, जिसके बाद 4 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।

बता दें, पहले टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नंबर तीन पर खेलना तय माना जा रहा है, तो वहीं ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आगे हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup में जीत से किया आगाज, 7 विकेट से धोया

ये 4 खिलाड़ी रह सकते हैं बाहर (India vs Sri Lanka 1st T20I Playing 11)

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में रियान पराग, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और मुकेश कुमार को भी चुना गया है। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में इन चारों खिलाड़ियों को मौका मिलना काफी मुश्किल है। हालांकि अगर टीम इंडिया सीरीज में लगातार दो मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर लेती है, तो फिर इन चारों खिलाड़ियों को तीसरे और आखिरी टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

पहले टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर