Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार बाइक ने सो रहे यात्रियों को टक्कर मार दी और फरार हो गए। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है...
Kanwar Pilgrim Died In Muzaffarnagar bike-hit-sleeping-kavad-yatri read here

Kanwar Pilgrim Died In Muzaffarnagar: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भगवान भोलेनाथ के भक्त कावड़ यात्रा के लिए निकल रहे हैं। इसी बीच कावड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दरअसल, तीन कांवड़ यात्री थक कर सड़क किनारे आराम करने के लिए लेट गए, तभी तेज रफ्तार बाइक ने सो रहे यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई।

थक कर सड़क किनारे लेट कर रहे थे आराम

घटना की जानकारी देते हुए खतौली के सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंचकर पता चला कि कांवड़ ले जा रहे तीन कांवड़ यात्री थक कर सड़क किनारे लेट गए थे और एक कांवड़ यात्री वहीं बैठा था।

यह भी पढ़ें- J&K: कुपवाडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड, ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ शुरू

तेज रफ्तार बाइक ने सो रहे यात्रियों को टक्कर मार दी और फरार हो गए। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बैठे कांवड़ यात्रियों ने इस घटना के बारे में बताया। मामले की आगे की जांच जारी है।

शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ (Kanwar Pilgrim Died In Muzaffarnagar)

बता दें, देशभर में भक्तों ने ‘सावन’ के पहले सोमवार के अवसर पर आधिकारिक तौर पर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू कर दी है। भगवान शिव को समर्पित मंदिरों में कई भक्त अपनी पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ पड़े हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, मेरठ के काली पलटन मंदिर और गोरखपुर के झारखंडी महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सावन का महीना हिंदुओं द्वारा अपने आध्यात्मिक महत्व और भगवान शिव के प्रति भक्ति के लिए पूजनीय है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा