Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांवड़ियों ने काटा जमकर बवाल, ई-रिक्शा और ट्रक में की जमकर तोड़फोड़

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने भी कांवड़ियों का तांडव चलता रहा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोकने का काफी प्रयास किया...
Kanwariyas Vandalized E-Rickshaw In Roorkee

Kanwariyas Vandalized E-Rickshaw In Roorkee: रूड़की में कांवड़ियों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल यहां पर कांवड़ियों ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बल्कि ई-रिक्शा में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को समझाते रहे, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों की एक न सुनी और लगातार ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करते रहे। वहीं घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ई-रिक्शा चालक ने कांवड़िए को मारी टक्कर (Kanwariyas Vandalized E-Rickshaw In Roorkee)

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी नहर पटरी की है। मिली जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा चालक अपना रिक्शा लेकर आ रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा किसी कांवड़िए से टकरा गया। बताया गया है कि टक्कर लगने के बाद कांवड़िए को हल्की चोटें आई हैं, जिसके बाद कांवड़ियों द्वारा पहले ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की गई। उसके बाद ई-रिक्शा पर लाठी-डंडे बरसा कर उसमें तोड़फोड़ कर दी।

हालांकि इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने भी कांवड़ियों का तांडव चलता रहा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

घायल कांवड़िए और ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं जब एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से इस घटना के बारे में फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बहादराबाद में ट्रक में की तोड़फोड़

उधर, दूसरी घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रहा था, जैसे ही ट्रक बढ़ेडी राजपूतान पहुंचा तो ट्रक कांवड़ियों से टकरा गई। ट्रक जैसे ही कांवड़ियों के वाहन ने टकराया, आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत, अब सस्ते दामों पर मिलेंगी दवाइयां

मिली जानकारी के अनुसार गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं कांवड़ियों ने रोड पर जमकर बवाल काटा। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखते ही कांवड़िए मौके से भाग गए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात