श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

KKRvsMI: प्लेऑफ में पहुंची KKR, MI को 18 रनों से दी शिकस्त

MIvsKKR | IPL2024 | Rohit Shrama | Hardik

KKRvsMI Live Score: IPL 2024 के 60वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से यह मैच 16 ओवर का खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2024 में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

158 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूवात शानदार रही। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम के तेज शुरूवात दिलाई। लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से मुंबई 158 रनों के लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकी। ईशान किशन ने टीम के लिए 40 व रोहित शर्मा ने 19 रन व तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए।

कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और लगातार अंतराल पर मुंबई का विकेट चटकाया, जिससे मुंबई 158 रनों के लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरूण चक्रवर्ती ने बहुत ही घातक गेंदबाजी की, वरूण ने अपने कोटे के चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट व आंद्रे रसेल व हर्षित राणा ने भी दो विकेट लिए, सुनील नरेन को एक विकेट प्राप्त हुआ।

वहीं टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 42 रन नितीश राणा ने 33 रन व आंद्रे रसेल ने 24 व रिंकू सिंह ने आखिरी में आकर 20 रनों की पारी खेली। अगर मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो नुवान तुषारा, अंसुल कंबोज को एक-एक व पीयूष चावला व जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका