Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल ने प्रत्याशी के लिए मांगा वोट, बोले- गठबंधन की सरकार बनेगी

Arvind Kejriwal | Arvind Kejriwal Road Show |

Arvind Kejriwal Road Show : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली सीट से आप के लोकसभा प्रत्य़ाशी सहीराम पहलवान के समर्थन में महरौली में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बता दें, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। केजरीवाल शुक्रवार को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे।

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल से बाहर आए 20 घंटे हो गए हैं। मैंने कई लोगों से फोन पर बात की है। हर कोई कह रहा है कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिल रहा है। हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक में उनकी सीटें कम हो रही हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी में इनका सफाया हो जाएगा। 4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और आम आदमी पार्टी उस सरकार का हिस्सा होगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे हमारा काम रोकना चाहते हैं। ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है। ये तानाशाही है और इस तानाशाही के खिलाफ आम लोगों को लड़ना होगा। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन मुझे आपके समर्थन की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया तो मैं सोच रहा था कि मेरी गलती क्या थी। मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए। जब ​​मैं तिहाड़ गया तो उन्होंने मेरा इंसुलिन बंद कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग