Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Press Conference के दौरान मुख्य कोच गंभीर ने कहा- “गौतम गंभीर महत्वपूर्ण नहीं…

भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कोच के रूप में अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि “भारतीय क्रिकेट की बेहतरी महत्वपूर्ण है, गौतम गंभीर महत्वपूर्ण नहीं हैं”....
gautam-gambhir-india-coach-press-conference-sri-lanka-tour read here

Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20 व तीन वनडे मैच खेलेगी। यह टीम नए कोच के सानिध्य में खेलेगी। भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कोच के रूप में अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि “भारतीय क्रिकेट की बेहतरी महत्वपूर्ण है, गौतम गंभीर महत्वपूर्ण नहीं हैं”। गंभीर ने कहा कि मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं। टी20 विश्व चैंपियन, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उपविजेता और 50 ओवर के विश्व कप की विजेता। भारतीय टीम एक चैंपियन टीम है।

BCCI सचिव जय शाह को लेकर कही ये बात

गंभीर ने कहा, “भारतीय क्रिकेट की बेहतरी अधिक महत्वपूर्ण है, गौतम गंभीर महत्वपूर्ण नहीं हैं। हम सभी को भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने की जरूरत है।” बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ अपने संबंधों के बारे में गंभीर ने कहा, “मेरा जय शाह के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। हम लंबे समय से साथ हैं। हम लोगों के विचार अलग हैं। इस तरह की तमाम अफवाहें मैं काफी दिनों से सुन रहा हूं। मुझे लगता है कि हम शायद उन चीजों को स्पष्ट करने से बेहतर काम कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह ऐसे ही जारी रहेगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट की बेहतरी अधिक महत्वपूर्ण है।

गंभीर को केकेआर के अपने साथी अभिषेक नायर को लेकर पूछे गए सवाल (Gautam Gambhir Press Conference) पर गौतम गंभीर ने कहा कि “मैंने आईपीएल में केकेआर के साथ पिछले दो महीनों में अभिषेक और रयान के साथ मिलकर काम किया है। उम्मीद है कि कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ उनका कार्यकाल सफल रहेगा।”

विराट और रोहित को लेकर पूछे गए सवाल पर गंभीर ने कहा कि “विराट और रोहित दोनों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है, वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के साथ अपने संबंधों के बारे में गंभीर ने कहा कि यह “ये टीआरपी के लिए अच्छा है लेकिन मेरे और विराट के संबंध अच्छे हैं। इस बात को पब्लिक करना मैं पसंद नहीं करता हूं।

यह भी पढ़ें- सानिया से शादी की अफवाहों पर बोले मोहम्मद शमी, मीम्स बनाना आसान…

हमारी बात हुई है, क्या बात हुई है, कब हुई है, कोच बनने के बाद हुई है, कोच बनने से पहले हुई है, ये मैं पब्लिक नहीं कर सकता है। मैं एक प्‍लेयर के तौर पर उनका काफी सम्‍मान करता हूं। उम्मीद है कि हम मिलकर अच्छा काम कर सकेंगे।आपको बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर के रूप में गौतम गंभीर ने काम किया है। गंभीर के मार्गदर्शन में केकेआर ने इस सीजन में अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग