Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज Elvish Yadav से ED करेगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 9 जुलाई को इस बात की पुष्टि भी की थी। उन्होंने कहा था कि ED की लखनऊ इकाई ने 23 जुलाई को Elvish Yadav को तलब किया है, क्योंकि उन्होंने 8 जुलाई...
elvish-yadav-ed-will-interrogate-elvish-yadav-today-summoned-in-money-laundering-case-

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav को आज यानी 23 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए लखनऊ में ईडी के सामने पेश होना है। यह मामला रेव पार्टियों में सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़ा हुआ है।दरअसल, ईडी की लखनऊ यूनिट ने एल्विश यादव को पिछले दिनों विदेश से लौटकर फौरन पेश होने का आदेश दिया था।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 9 जुलाई को इस बात की पुष्टि भी की थी। उन्होंने कहा था कि ED की लखनऊ इकाई ने 23 जुलाई को Elvish Yadav को तलब किया है, क्योंकि उन्होंने 8 जुलाई को अपने विदेश दौरे का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन की राहत देते हुए 23 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया गया।

ईश्वर यादव और विनय से भी हुई थी पूछताछ

वहीं, इस मामले में ईडी ने लखनऊ ऑफिस में लगभग 7 घंटे Elvish Yadav के करीबी सहयोगी और हरियाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया से 8 जुलाई को पूछताछ की थी। इसके अलावा, Elvish Yadav के दूसरे साथी ईश्वर यादव और विनय यादव से भी ईडी पहले पूछताछ कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- फुकरा इंसान को मुनव्वर फारुकी ने जमकर किया रोस्ट, एल्विश यादव की छूट गई हंसी

Elvish Yadav: जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, साल 2023 में मेनका गांधी द्वारा संचालित एक एनजीओ ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने Elvish Yadav और पांच अन्य के खिलाफ नोएडा में एक पार्टी में कथित रूप से सांप का जहर उपलब्ध कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, एनजीओ ने एक “स्टिंग ऑपरेशन” किया, जिसमें उन्होंने यादव से संपर्क किया और उनसे रेव पार्टी आयोजित करने और कोबरा का जहर लाने के लिए कहा।

शिकायत में कहा गया है कि, “एल्विश ने हमें राहुल नाम के एक शख्स के बारे में बताया, जिससे हमने संपर्क किया। उसने कहा कि वह जहां चाहें जहर का इंतजाम कर सकता है। इसके बाद वह सेक्टर 51 बैंक्वेट हॉल में जहर लेकर आया। नोएडा पुलिस फिर डीएफओ के साथ मौके पर पहुंची और आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग