Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सानिया से शादी की अफवाहों पर बोले मोहम्मद शमी, मीम्स बनाना आसान…

Mohammed Shami Sania Mirza Marriage: कुछ ही महीनों पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने पति शोएब मलिक से तलाक लिया है। तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहें फैलने लगी। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने अपनी और सानिया की शादी की अफवाहों को बकवास बताया है।
Mohammed Shami Sania Mirza Marriage

Mohammed Shami Sania Mirza Marriage: कुछ ही महीनों पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने पति शोएब मलिक से तलाक लिया है। तलाक के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहें फैलने लगी। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने अपनी और सानिया की शादी की अफवाहों को बकवास बताया है। इससे पहले सानिया के पिता ने भी दोनों की शादी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। हाल ही में मोहम्मद शमी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया था।

मोहम्मद शमी ने कहा कि लोग अक्सर ऐसी चीजों को मीम के तौर पर देखते हैं, लेकिन यह किसी व्यक्ति के निजी जीवन से संबंधित विषय है। शमी ने कहा, “ये मीम किसी की पर्सनल लाइफ से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए आपको सोच-समझ कर इन्हें बनाना चाहिए। जिन लोगों का पेज वेरिफाइड नहीं है, वो ऐसी बातें कर सकते हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि आप में दम है तो वेरिफाइड पेज से ऐसा पोस्ट शेयर करके दिखाइये।”

यूपी के इन जिलों में NCR की तर्ज पर SCR का गठन करेगी योगी सरकार

परिवार का सहारा बनकर चार लोगों का भविष्य ठीक करके दिखाएं

शमी कहते हैं कि दूसरे व्यक्ति को गड्ढे में धकेलना आसान है, लेकिन उन्हीं लोगों को खुद सफलता प्राप्त करने के बारे में सोचना चाहिए। शमी ने आगे कहा, “जितना मजा इन लोगों को दूसरों की टांग खींचने में आता है, मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने परिवार का सहारा बनकर चार लोगों का भविष्य ठीक करके दिखाएं। किसी दूसरे की मदद करके दिखाएं, तब मैं मानूंगा कि आप अच्छे इंसान हैं।”

सानिया मिर्जा के पिता ने तोड़ी थी चुप्पी

बता दें, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इसी साल पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। वहीं, जब मोहम्मद शमी के साथ उनकी शादी की अफवाहें फैलनी शुरू हुईं तो सानिया के पिता का बयान सामने आया था। सानिया के पिता ने इन सब खबरों को बकवास बताकर खारिज कर दिया था।

मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत, 13 घायल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड