Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

LSG ने दी CSK को दी मात, स्टॉयनिस की रोमांचक पारी ने पलटा मैच

IPL 2024 LSG vs CSK


CSK vs LSG Live Score IPL 2024: चेपाक में चेन्नई सुपरकिंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे चलते बने। रहाणे पहले ही ओवर में मैट हेनरी का शिकार हो गए। हेनरी की बॉल रहाणे के बल्ले से होती हुई सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में जा गिरी। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाकर पारी को संभाला। इसके बाद CSK ने 20 ओवर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर LSG को 211 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आतिशी पारी खेलते हुए टीम को तीन गेंद बाकी रहते ही जीत दिला दी।

आखिरी ओवर का रोमांच
20वां ओवर चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान डालने आए। लेकिन पहली गेंद पर ही स्टॉयनिस ने छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद पर स्टायनिस ने चौका लगाकर मैच का रुख LSG की ओर मोड़ दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर स्टॉयनिस ने चौका लगा दिया। वहीं अम्पायर ने इसे नो बॉल भी करार दे दिया। तीन गेंद बाकी रहते स्टायनिस ने फिर से एक चौका जड़कर टीम को मैच जिता दिया।

स्टॉयनिस का शतक
स्टॉयनिस ने 56 गेंदों पर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। स्टॉयनिस का यह आईपीएल टूर्नामेंट में पहला शतक है।

निकोलस पूरन आउट 

सधी गेंदबाजी करने वाले मथीश पथिराना ने निकोलस पूरन को आउट कर दिया। पूरन को शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच कराने के बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

स्टॉयनिस का अर्धशतक
शुरुआती झटकों के बाद आलराउंडर मार्क्स स्टॉयनिस ने पारी को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

लखनऊ की खराब शुरुआत
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बैट्समैन क्विंटन डी कॉक चाहर की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं कप्तान केएल राहुल 14 का सामना करते हुए मात्र 16 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।

धोनी ने आखिरी गेंद पर लगाया चौका
महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इस दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर दिखा

शिवम दुबे रन आउट
शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद वे 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए।

कप्तान ऋतुराज का शतक
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगा दिया है। उन्होंने यश ठाकुर की गेंद पर चौका लगाकर यह शतक पूरा किया।

शिवम दुबे ने लगाई छक्के की हैट्रिक
शिवम दुबे ने मैच के 16वें ओवर में गेंदबाज यश ठाकुर की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगा दिए।

चेन्नई को लगा तीसरा झटका
रविंद्र जडेजा 19 गेंद खेलकर 16 रन बनाने के बाद मोहसिन खान का शिकार हो गए। इसके साथ ही चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है।

कैप्टन ऋतुराज ने जड़ी फिफ्टी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पचासा जड़ दिया है। गायकवाड़ की IPL 2024 में यह तीसरी फिफ्टी है।

सस्ते में लौटे डेरेल मिचेल
रहाणे के आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट भी सस्ते में चला गया। डैरेल मिचेल तेज शॉट मारने के चक्कर में दीपक हूडा को कैच थमा बैठे।

पहले ओवर में चलते बने रहाणे
पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे चलते बने। रहाणे पहले ही ओवर में मैट हेनरी का शिकार हो गए। हेनरी की बॉल रहाणे के बल्ले से होती हुई सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में जा गिरी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना