Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: राहुल गांधी-हेमा मालिनी की प्रतिष्ठा दांव पर, आज शाम थमेगा प्रचार

LOKSABHA ELECTION | RAHUL GANDHI | ARUN GOVIL | HEMA MALINI | SHRESHTH BHARAT

Loksabha Election 2nd Phase: दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम जाएगा। 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। दूसरे चरण में केरल के वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय जनता पार्टी की टिकट से मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल मैदान में हैं। आज इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

आज शाम के बाद कोई भी प्रत्याशी कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं कर सकेगा। नियमों के अनुसार, प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दूसरा चरण में यूपी की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अमरोहा को छोड़ इस चरण की शेष सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। अमरोहा पर बसपा को जीत मिली थी। वहीं, अगर बात दूसरे चरण की हो तो यह न केवल भाजपा-रालोद बल्कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए भी कड़ी परीक्षा है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है जिसमें 91 उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होना। जिसमें 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा